• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान 24 घंटे में 71 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल
Image

सरगुजा पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान 24 घंटे में 71 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में फरार और लंबे समय से वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए गए 24 घंटे के विशेष अभियान के तहत जिलेभर से कुल 71 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 54 स्थाई वारंट और 17 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली और थाना गांधीनगर पुलिस ने सर्वाधिक वारंटियों को गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), एसडीओपी सीतापुर राजेंद्र मंडावी एवं एसडीओपी ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ सुबह-सुबह वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
थाना-वार कार्रवाई अभियान के दौरान थाना कोतवाली से 19 स्थाई व 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना गांधीनगर से 13 स्थाई वारंट, थाना मणिपुर से 4 स्थाई व 5 गिरफ्तारी वारंट, थाना उदयपुर से 3 स्थाई व 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना लखनपुर से 2 स्थाई वारंट, थाना कमलेश्वरपुर से 1 स्थाई व 3 गिरफ्तारी वारंट, थाना लुंड्रा से 3 गिरफ्तारी वारंट, थाना बतौली से 4 स्थाई वारंट, थाना धौरपुर से 2 स्थाई वारंट, थाना सीतापुर से 1 स्थाई व 4 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना दरिमा से 2 स्थाई व 1 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
18 साल पुराने मानव तस्करी मामले का आरोपी भी गिरफ्तार थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र अंतर्गत मानव तस्करी के 18 वर्ष पुराने प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के आधार पर आरोपी राजेश एक्का, निवासी जुनगानी खारापारा, पत्थलगांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसके अलावा उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले में दर्ज एक पुराने यातायात प्रकरण में जारी स्थाई वारंट के तहत आरोपी वाहन चालक दिनेश प्रताप सिंह, निवासी गांधीनगर को थाना गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान की सफलता में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *