• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दो सहेलियों ने की अमानवीय मारपीट,चरित्र विवाद में महिला की हत्या
Image

दो सहेलियों ने की अमानवीय मारपीट,चरित्र विवाद में महिला की हत्या

गुप्तांग में मिर्च डालने और डंडे से पीटने का आरोप, शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव की घटना
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबा गांव में चरित्र को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला के चरित्र पर आरोप लगाते हुए विवाद किया, इसके बाद उसके साथ निर्मम मारपीट की गई। आरोप है कि महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए गुप्तांग में मिर्च डाली गई और फिर डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
शोभा थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *