• Home
  • खेल
  • नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया
Image

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23 टीमों के बीच मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला गया। चार दिवसीय इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से पराजित किया।
हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने 113.5 ओवर में 10 विकेट पर 424 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष पांडे ने शानदार शतक (100 रन) लगाया। इसके अलावा राहुल प्रधान ने 59, मयंक वर्मा ने 57, हर्ष साहू और देव आदित्य सिंह ने 52-52 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से प्रशांत कुमार ने 4 विकेट और शुभम ने 2 विकेट झटके।
जवाब में हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 57.3 ओवर में 183 रनों पर सिमट गई। अभिषेक सिंह ने 52 और इनेश महाजन ने 42 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से दीपक यादव ने 6 विकेट और वरुण सिंह मुई ने 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने 61.5 ओवर में 4 विकेट पर 309 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। आयुष पांडे ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 164 रन बनाए। मयंक वर्मा ने 68 और साहिल रजत श्रीवास्तव ने 32 रन जोड़े। हिमाचल की ओर से दक्ष नारायण और शीतिक कुमार को एक-एक विकेट मिला।
551 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम चौथे दिन 97 ओवर में 352 रनों पर ऑलआउट हो गई। हेमंत कालटा ने 158 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह मुई ने 3 विकेट, जबकि प्रशांत साईं पैकरा और वासुदेव बघेल ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह छत्तीसगढ़ ने मैच 198 रनों से अपने नाम कर लिया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *