• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
Image

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

रोजगार सहायकों ने सीखा प्राथमिक उपचार और सीपीआर
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के तहत जीवनरक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न इस प्रशिक्षण में 47 रोजगार सहायकों को प्राथमिक उपचार किट के उपयोग एवं सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) तकनीक की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहायक प्रबंधक देवप्रकाश कुर्रे ने आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीपीआर की विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि सांस रुकने या हृदय गति बंद होने जैसी गंभीर स्थितियों में समय पर और सही तरीके से दी गई सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे वे आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी सहायता प्रदान करने में सक्षम होंगे। प्रशासन ने बताया कि “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के माध्यम से भविष्य में भी विभिन्न वर्गों को ऐसे प्रशिक्षण दिए जाएंगे, ताकि आपदा या आकस्मिक परिस्थितियों में जनहानि को कम किया जा सके।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण - RaipurNow