• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत
Image

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांत
अंबिकापुर।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर हंगामा की स्थिति बन गई। सड़क दुर्घटना में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के सिलफिली स्थित एक बैंक से रुपए निकालकर लौट रही युवती को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को परिजन तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि युवती की कमर में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से बेहतर इलाज की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई सामने नहीं आया। अंततः युवती ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करते हुए कहा कि यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि किसी अन्य परिवार को इस तरह की पीड़ा न झेलनी पड़े।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज को लेकर कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार जांच की बात कही गई, लेकिन उन जांचों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मृतक के परिजन ने कहा हम समय पर अस्पताल लेकर आए थे। सही इलाज मिलता तो शायद हमारी बेटी बच जाती। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *