• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश
Image

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान सड़क पर केक काटकर जश्न मनाया गया, जिससे कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। एंबुलेंस समेत कई वाहन मौके पर फंसे रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पूरा मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। टीम ने छह युवकों को अंबिकापुर से तथा एक युवक को लटोरी से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो वाहनों को भी जब्त किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर इस तरह का कृत्य कानूनन अपराध है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *