• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ
Image

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पर
रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में उभरा है। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का विधिवत, भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ हुआ। देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन Confederation of All India Traders (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी सहित राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह आयोजन प्रदेश की व्यापारिक क्षमता का सशक्त प्रदर्शन है।
एक्सपो का शुभारंभ CAIT की संरक्षक समिति के सदस्य परविंदर सिंह भाटिया, रामजी पटेल तथा सलाहकार समिति सदस्य मनमोहन अग्रवाल, भरत बजाज, विजय गोयल, कीर्ति व्यास एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण दिखाई दिया।
राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक्सपो केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश के व्यापारिक भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन व्यापारियों, उद्योगों और नवाचारों को एक साझा मंच प्रदान कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
एक्सपो परिसर को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप में सजाया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शक लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सहित अनेक क्षेत्रों में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, निवेश संभावनाओं और नए व्यापारिक अवसरों का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।
दूसरे दिन विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि 21 फरवरी को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अमित चिमनानी सहित कई प्रख्यात उद्योगपति एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति से आयोजन को नीतिगत मार्गदर्शन मिलने के साथ व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का समापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की गरिमामयी उपस्थिति में होगा।
CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आयोजन के मुख्य सहयोगी रहेजा ग्रुप तथा सह- सहयोगी नवकार ज्वेलर्स, अष्टविनायक रियल्टीज, महादेवा ग्रुप बॉय मध्यानी एवं टीएचसी एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कैलाश खेमानी ने किया।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *