• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भाजपा पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी 6 माह से नहीं हुई सामान्य सभा की बैठक, थाना सहित विभिन्न स्थानों पर दी सूचना
Image

भाजपा पार्षदों ने दी आंदोलन की चेतावनी 6 माह से नहीं हुई सामान्य सभा की बैठक, थाना सहित विभिन्न स्थानों पर दी सूचना

रायपुर। नगर पालिका मंदिर हसौद में पिछले 6 महीने से सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं होने को लेकर भाजपा पार्षदों में रोष देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष से कई बार निवेदन के बावजूद बैठक नहीं बुलाए जाने पर भाजपा पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को थाना सहित विभिन्न स्थानों पर इसकी सूचना देते हुए जल्द ही बड़े प्रदर्शन की तैयारी की बात कही है। पार्षदों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा पिल्ले द्वारा परिषद की बैठक आयोजित करने के लिए 18 फरवरी और 11 मार्च को दो बार नस्ती अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 54 के अनुसार अध्यक्ष को परिषद के कामकाज और नगर के समुचित प्रबंधन के लिए प्रत्येक दो माह में कम से कम एक बार सामान्य सभा की बैठक बुलाना अनिवार्य है, लेकिन पिछले 6 महीनों से बैठक नहीं हो पाई है।
भाजपा पार्षदों ने इसे अंतिम सूचना बताते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई जाती है तो उग्र आंदोलन और निकाय घेराव किया जाएगा। उनका कहना है कि निकाय में करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन बैठक नहीं होने के कारण सभी कार्य लंबित पड़े हुए हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से तुलेश यादव, मंजु ललीत कश्यप, पदमा यादव, मधुबाला बंजारे और बिट्टू पटेल सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026
2 Comments Text
  • bokep says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    That is very attention-grabbing, You are an overly professional blogger. I’ve joined your feed and sit up for in the hunt for more of your fantastic post. Also, I have shared your site in my social networks
  • fly88 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Right here is the perfect webpage for everyone who wishes to understand this topic. You realize so much its almost hard to argue with you (not that I actually would want to…HaHa). You certainly put a fresh spin on a topic that has been written about for many years. Great stuff, just excellent!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *