• Home
  • छत्तीसगढ़
  • होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती
Image

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम जोन 4 की राजस्व टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निजी स्कूलों को सीलबंद कर दिया। जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व में, आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन और जोन सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू की मौजूदगी में टीम ने बैरनबाजार स्थित होलीक्रॉस स्कूल पर कार्रवाई की। स्कूल द्वारा 34 लाख रुपए का बकाया जमा नहीं करने पर परिसर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे सीलबंद कर दिया गया।
इसके बाद टीम शैलेन्द्र नगर स्थित होलीक्रॉस स्कूल पहुंची, जहां 24 लाख रुपए का बकाया नहीं चुकाने पर इसी तरह की कार्रवाई करते हुए स्कूल को सील कर दिया गया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई की सूचना मिलते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने तत्काल अपना पूरा बकाया निगम को जमा कर दिया, जिससे वहां सीलिंग की कार्रवाई नहीं करनी पड़ी।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है that बकाया नहीं चुकाने वाले अन्य संस्थानों के खिलाफ भी इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Releated Posts

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

शुभारंभ फाउंडेशन काव्यांजलि पाठ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारंभ फाउंडेशन द्वारा “काव्यांजलि पाठ एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन…

ByByRaipurNow Mar 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *