• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Image

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पांडे को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिसमें वे एक भाजपा नेता के साथ तीखी बहस करते नजर आए थे।
सुशासन तिहार के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने के मुद्दे पर विवाद की स्थिति बन गई थी। इस दौरान भाजपा ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उनकी और जनपद CEO रूपेश कुमार पांडे के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
बताया जाता है कि यह पूरा घटनाक्रम क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
वायरल वीडियो में CEO रूपेश कुमार पांडे को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि, “जो करना है कर लो।” वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने अधिकारी के व्यवहार पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की।
सरकार ने लिया कड़ा फैसला
मामले के तूल पकड़ने और लगातार बढ़ते राजनीतिक व जनदबाव के बीच राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
हालांकि, निलंबन आदेश में उल्लिखित विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को वायरल वीडियो और उससे उपजे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *