• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जोहार जगन्नाथ’ अभियान का शुभारंभ: ए.टी. पैलेस से निकलेगा मनोकामना रथ, श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा भगवान जगन्नाथ का संदेश
Image

जोहार जगन्नाथ’ अभियान का शुभारंभ: ए.टी. पैलेस से निकलेगा मनोकामना रथ, श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा भगवान जगन्नाथ का संदेश

रायपुर। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर छत्तीसगढ़ की आस्था और संस्कृति को समर्पित आध्यात्मिक अभियान ‘जोहार जगन्नाथ’ का मंगलवार को कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस (अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स) में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अभियान के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ की आराधना की।
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन त्रिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि ‘जोहार जगन्नाथ’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं और भगवान जगन्नाथ के बीच आस्था का सेतु है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1957 में रथयात्रा के दिन ही अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की स्थापना हुई थी, इसलिए इस आयोजन से संस्थान का भावनात्मक जुड़ाव भी है।
डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने कहा कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से की गई प्रार्थना व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय कृपा से जोड़ती है। वहीं, डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने बताया कि इस वर्ष 94.3 माय एफएम के सहयोग से भगवान जगन्नाथ का मनोकामना रथ रायपुर की विभिन्न कॉलोनियों, सोसाइटियों और मोहल्लों तक पहुंचेगा। यहां श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं एकत्रित की जाएंगी और उन्हें श्री जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ए.टी. परिवार के सदस्य, 94.3 माय एफएम की टीम, शहर के धर्माचार्य, गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।
आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ए.टी. पैलेस पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के चरणों में अपनी मनोकामनाएं समर्पित करें और इस आध्यात्मिक अभियान का हिस्सा बनें।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *