• Home
  • छत्तीसगढ़
  • उदयपुर के पहाड़ी इलाकों में मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, 39 मरीज मिले पॉजिटिव
Image

उदयपुर के पहाड़ी इलाकों में मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, 39 मरीज मिले पॉजिटिव

सरगुजा/उदयपुर। विकासखंड उदयपुर के पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक क्षेत्र में 39 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा और पण्डो समुदाय के लोग शामिल हैं। प्रभावित गांवों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
सभी मरीजों में PF मलेरिया की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पॉजिटिव पाए गए सभी 39 मरीजों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (PF) संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में पीजीवीटी ग्राम मतरिंगा, खर्रानगर, मुसरडांड, मुकना पहाड़, बारो पहाड़, बकोई और सेमी घोघरा शामिल हैं। दस्तावेजों के अनुसार 6 मई से अब तक सामने आए मामलों में डेढ़ साल के बच्चे से लेकर 60 वर्ष की महिला तक संक्रमित मिले हैं।
घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर रही हैं। मौके पर ही RDT किट से मलेरिया की जांच की जा रही है। संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ पॉजिटिव पाए गए लोगों का उपचार भी शुरू किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घरों में प्राथमिकता के आधार पर मच्छरदानी का वितरण किया गया है।
उपचार के साथ निगरानी पर जोर
विभाग के अनुसार सभी पॉजिटिव मरीजों का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं और नए मामलों की पहचान के लिए सर्वे किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी जैसे लक्षण होने पर तत्काल मलेरिया की जांच कराएं और बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *