• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गुढ़ियारी में गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’, 15 लाख के लिए भिड़ेंगी गोविंदा टोलियां
Image

गुढ़ियारी में गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’, 15 लाख के लिए भिड़ेंगी गोविंदा टोलियां

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचेंगी टीमें; पुरुष-महिला दही हांडी के साथ ग्रीस वाले खंभे की भी होगी प्रतियोगिता

5 सितंबर को अवधपुरी मैदान में होगा 16वां विशाल दही हांडी उत्सव, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की गोविंदा टोलियां लेंगी हिस्सा
रायपुर। गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से 5 सितंबर 2026, शनिवार को अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। आयोजन के 16वें वर्ष में विजेता गोविंदा टोली को 15 लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा सहित अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां शामिल होंगी। समिति के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों की करीब 26 गोविंदा टोलियों और महिला गोविंदा टोलियों ने अब तक पंजीयन कराया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के भंडारा, इंदौर व जबलपुर से भी टोलियां प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचेंगी। प्रतियोगिता में भागीदारी पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है।
बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा होंगे मुख्य आकर्षण
दही हांडी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रसिद्ध गायक बी प्राक, अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों के साथ युवा भी शामिल होंगे।
पुरुष और महिला दही हांडी के साथ ग्रीस वाले खंभे की प्रतियोगिता
आयोजन में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी होगी। अलग-अलग राज्यों से आने वाली गोविंदा टोलियां मटकी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाकर अपने कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी।
सुरक्षा के लिए पुलिस, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति की ओर से प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। समिति ने गोविंदा टोलियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेंद्र साहू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाना है। उन्होंने रायपुरवासियों और कृष्ण भक्तों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
वार्ता के दौरान पुष्पेंद्र उपाध्याय, हेमेंद्र साहू, दीनानाथ शर्मा, घनश्याम पारीक, आजाद गुर्जर, रमेश बंसल, शंकर बरवा, प्रकाश माहेश्वरी, पुरुषोत्तम देवांगन, संजय अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, श्रवण शर्मा, दीपक राम और भगत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *