• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस ने लॉन्च किया कांग्रेस की आवाज नेशनल टैलेंट हंट
Image

कांग्रेस ने लॉन्च किया कांग्रेस की आवाज नेशनल टैलेंट हंट

प्रवक्ता चयन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन सरगुजा बना अलग जोन

अंबिकापुर। कांग्रेस पार्टी ने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं के चयन के लिए “कांग्रेस की आवाज” नाम से नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी भाषण और संचार कौशल वाले युवाओं की पहचान कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ना है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य को पांच जोन में विभाजित किया है, जिनमें सरगुजा संभाग को भी एक स्वतंत्र जोन बनाया गया है। प्रत्येक जोन के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो इस अभियान का संचालन करेगी।

सरगुजा जोन की टीम में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने जानकारी दी कि 7 नवम्बर से 20 नवम्बर तक इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने लिंक और QR कोड जारी किया है, जिसके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 21 से 25 नवम्बर के बीच आवेदन पत्रों की छंटनी की जाएगी, इसके बाद 25 से 30 नवम्बर तक पात्र उम्मीदवारों का ऑनलाइन साक्षात्कार होगा। अंतिम चरण में 1 से 5 दिसम्बर के बीच फिजिकल साक्षात्कार और पैनल डिस्कशन के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी ऐसे युवाओं को प्राथमिकता देगी जो कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम युवाओं के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने और अपनी अभिव्यक्ति क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा में आस्था रखने वाले युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *