• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया तहसील कार्यालय व एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण
Image

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने किया तहसील कार्यालय व एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण

तहसील भवन का होगा जीर्णोद्धार, व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता

संजय रजक सीतापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने शनिवार को तहसील कार्यालय और एसडीएम ऑफिस का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक टोप्पो ने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष और विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों और वकीलों से मुलाकात कर कार्यालय की व्यवस्था सुधारने एवं भवन के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की।

विधायक ने कहा कि तहसील कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगह है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने काम से आते हैं। उन्होंने बताया कि सीतापुर तहसील भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिसे अब दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन की सफाई, पुट्टी-पेंट, वायरिंग, पंखा-एसी, वकीलों के बैठने की व्यवस्था, वाटर कूलर, पार्किंग और शेड निर्माण जैसी सभी सुविधाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

रामकुमार टोप्पो ने कहा हमारा उद्देश्य है कि यहां आने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। तहसील और एसडीएम कार्यालय को साफ-सुथरा और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। आने वाले एक सप्ताह के भीतर जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विधायक की इस पहल की जनप्रतिनिधियों, वकीलों और अधिकारियों ने सराहना की है। उनका कहना है कि इससे तहसील की कार्यप्रणाली और जनता की सुविधा में बड़ा सुधार आएगा। रामकुमार टोप्पो, विधायक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र तहसील कार्यालय जनता का सबसे नजदीकी दफ्तर है। यहां की व्यवस्था सुधारना हमारी प्राथमिकता है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *