अम्बिकापुर। जिला मुख्यालय स्थित गुलाब कॉलोनी को खाली कराने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। न्यायालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पर बनी गुलाब कॉलोनी को खाली कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कलेक्टर समेत कॉलोनीवासियों को गुलाब का फूल भेंट किया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय भवन का निर्माण वर्षों से लंबित है। भूमि चिन्हित होने के बावजूद अब तक कॉलोनी खाली नहीं कराई गई है, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से गुलाब फूल भेंट कर प्रशासन और कॉलोनीवासियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से कॉलोनी खाली करने की अपील की। 1इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।














