• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अम्बिकापुर में मतदाता सूची को लेकर, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया नाम कटवाने का आरोप
Image

अम्बिकापुर में मतदाता सूची को लेकर, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया नाम कटवाने का आरोप

अम्बिकापुर। शहर में एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा से जुड़े लोगों ने नियमों के विरुद्ध ऑनलाइन फॉर्म-7 भरकर एक वर्ग विशेष के मतदाताओं को मृत अथवा अन्यत्र स्थानांतरित दर्शाते हुए उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की सिफारिश की है। इस संबंध में कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी शिकायत भेजी है।
कांग्रेस के अनुसार शहर में अब तक 1143 ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया गया है, जिनके नाम कथित रूप से नियम विरुद्ध तरीके से काटने का प्रयास किया गया। पार्टी ने भरे गए सभी फॉर्म-7 को तत्काल निरस्त करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में केवल नियमानुसार प्राप्त आवेदनों को ही स्वीकार करने के निर्देश जारी करने की मांग भी की गई है।
कांग्रेस नेता आशीष वर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी वैध मतदाता का नाम साजिशन हटाने का प्रयास किया गया है तो यह लोकतंत्र के मूल अधिकारों पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस पार्षद मो. हसन ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को मृत या स्थानांतरित बताकर उनके नाम हटाने की कोशिश चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में तहसीलदार उमेश बाज ने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *