• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एनआईटी रायपुर में THRIVE रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क हेतु एडीबी टीम का ड्यू डिलिजेंस दौरा
Image

एनआईटी रायपुर में THRIVE रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क हेतु एडीबी टीम का ड्यू डिलिजेंस दौरा

रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित ADB-THRIVE (Transforming Higher Education and Research for Industry Value Enhancement) रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क के संबंध में ड्यू डिलिजेंस (यथोचित परीक्षण) दौरा किया। एडीबी टीम में सुश्री रेहाल्डा सुसुलान, सीनियर सेफगार्ड्स ऑफिसर (सोशल), सुश्री तामोसी भट्टाचार्य तथा श्री श्रीनिवास वर्मा शामिल रहे।
दौरे के दौरान निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव, कुलसचिव डॉ. एन. डी. लोंढे, अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श) डॉ. जी. पी. एस. सी. मिश्रा, करियर डेवलपमेंट सेंटर के प्रमुख डॉ. समीर बाजपेयी सहित अधिष्ठातागण, संकाय सदस्य, अनुभाग प्रमुख, अधिकारी एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
यह दौरा THRIVE कार्यक्रम के तहत पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों, लैंगिक समावेशन, सामाजिक प्रभाव और संस्थागत तैयारियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया का हिस्सा था। प्रस्तावित रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क का उद्देश्य उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा संस्थान की आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करना है।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए निदेशक प्रो. रमना राव ने कहा कि एनआईटी रायपुर अनुसंधान उत्कृष्टता और अंतर्विषयक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संस्थान स्टार्टअप, इनक्यूबेशन पहल और उद्योग-संबद्ध अनुसंधान को समर्थन देने के लिए सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है।
बैठक के दौरान संस्थान की अनुसंधान अवसंरचना, उद्योग सहभागिता, प्लेसमेंट व इंटर्नशिप के आंकड़े, स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन तंत्र, सीड ग्रांट, सीएसआर पहल, पूर्व छात्र नेटवर्क और विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही समावेशन, लैंगिक समानता, शिकायत निवारण तंत्र और वंचित वर्गों के समर्थन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
इसके बाद एडीबी टीम ने प्रस्तावित रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क के स्थल का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान सुविधाओं, इनक्यूबेशन स्पेस और परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्रों और संकाय सदस्यों से संवाद कर संस्थान में संचालित अनुसंधान, नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों की जानकारी ली।
दौरा सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चाओं के साथ संपन्न हुआ। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यह पहल एनआईटी रायपुर में THRIVE रिसर्च एवं इनोवेशन पार्क की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और नवाचार आधारित विकास व उद्योग मूल्य संवर्धन को नई गति देगी।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *