• Home
  • छत्तीसगढ़
  • निःशुल्क HLA जांच शिविर से थैलेसीमिया व सिकलसेल बच्चों को मिलेगी नई उम्मीद
Image

निःशुल्क HLA जांच शिविर से थैलेसीमिया व सिकलसेल बच्चों को मिलेगी नई उम्मीद

रायपुर। काश फाउंडेशन की अध्यक्ष सुरेश काजल सचदेव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए 13 फरवरी 2026 को सचदेव धर्मशाला हाल रमन मंदिर मार्ग फाफाडीह रायपुर में निःशुल्क HLA जांच एवं परामर्श जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज़ एवं ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद बच्चों तक जांच और परामर्श की सुविधा पहुँचाना है।यह महाकुंभ है जिसमें देश के कोने कोने बिहार, झारखंड मध्यप्रदेश,उड़ीसा, महाराष्ट्र से बच्चे आ रहे है।
13,000 प्रति व्यक्ति का HLA टेस्ट DKMS बंगलौर संस्था की तरफ से निःशुल्क किया जा रहा। यह मुंह की लार से होता है रिपोर्ट लगभग 4 माह में जर्मनी से आती है, नारायणा हेल्थ सिटी के डा सुनील भट जो कि अभी तक ढाई हजार बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर चुके है इन बच्चों को परामर्श देंगे और टेस्ट करेंगे, ल्यूकेमिया अपलास्टिक एनीमिया कैंसर और सिकलसेल के बच्चे भी डा को निःशुल्क दिखा सकते। निःशुल्क अवसर मिल रहा तो सभी पीड़ित परिवारों को इन कैंप में अनिवार्य ही आना चाहिए, ताकि उचित मार्गदर्शन मिल सके।

HLA जांच के माध्यम से बोन मैरो ट्रांसप्लांट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकता है, जिससे कई बच्चों को जीवनदान मिल सकता है। काश फाउंडेशन लगातार पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को सहयोग, मार्गदर्शन एवं जागरूकता प्रदान कर रहा है। फाउंडेशन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस जानकारी को साझा करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *