• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एम.ए. प्रीवियस’ ओपन मीट अप : प्रदेश भर से यू-ट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स ने जमाया रंग
Image

एम.ए. प्रीवियस’ ओपन मीट अप : प्रदेश भर से यू-ट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स ने जमाया रंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चर्चित आगामी फिल्म ‘एम.ए. प्रीवियस’ का ओपन मीट अप रायपुर में शानदार अंदाज़ में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में यू-ट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे, जिन्होंने फिल्म के कलाकारों से मुलाकात कर कार्यक्रम में जमकर रंग भरा।

7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 55 से अधिक सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही ‘एम.ए. प्रीवियस’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ओपन मीट अप में फिल्म के सितारे दीपक साहू, राज वर्मा, हिरनमयी दास और अराधना साहू ने मंच पर अपनी उपस्थिति से शमा बांध दी। वहीं, फिल्म के लेखक एवं निर्देशक प्रणव झा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पूछे गए रोचक और चटपटे सवालों का कलाकारों ने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान फिल्म के गीतों पर चारों कलाकारों ने शानदार नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान कौशल शर्मा की फिल्म पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ सिनेमा स्कोप’ का विमोचन भी किया गया। विमोचन के अवसर पर डायरेक्टर प्रणव झा, राज वर्मा, दीपक साहू, हिरनमयी दास, वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे, पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार और पत्रकार पी.एल.एन. लक्की उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य टॉरगेट ने किया।
इस मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर लखी सुंदरानी, फिल्म वितरक सुनील बजाज, प्रभात टॉकीज़ रायपुर के संचालक लक्की रंगशाही और कोरियोग्राफर संजू तांडी सहित कई सिनेप्रेमी मौजूद रहे।

निर्देशक प्रणव झा की ‘बीए सीरीज़’ के बाद यह एक नई और ताज़गीभरी पेशकश है। निर्माता राज वर्मा इस फिल्म में बतौर अभिनेता भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में उनका अभिनय सराहनीय प्रतीत होता है, वहीं दीपक साहू के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर चार चांद लगाती दिख रही है।

‘एम.ए. प्रीवियस’ के 7 नवंबर को रिलीज़ होने से पहले ही दर्शकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है। फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के अनुसार, यह फिल्म युवाओं के सपनों, संघर्ष और रिश्तों की अनकही कहानी को बयां करेगी।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *