सूरजपुर में छत्तीसगढ़ी लोक रंग की धूम
सूरजपुर: तीन दिवसीय राज्य उत्सव के समापन समारोह में बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ी लोक रंग की धूम मची। छत्तीसगढ़ी गायक सुनिल मानिकपुर के लोकप्रिय गीत “हमर पारा तुहर पारा” ने पूरा माहौल झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, कलेक्टर, एसएसपी और जिला पंचायत सीईओ ने भी जमकर डांस किया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सुनिल मानिकपुर के गीतों ने समा ऐसा बांधा कि दर्शक देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, सांस्कृतिक जोश और छत्तीसगढ़ी परंपरा की झलक के साथ हुआ। इस अविस्मरणीय पल ने सूरजपुर के लोगों के दिलों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गर्व और अपनत्व की भावना को और गहरा कर दिया।














