बलरामपुर: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज साहू एक व्यक्ति के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना बलरामपुर बस स्टैंड परिसर में हाल ही में खोली गई शराब दुकान के करीब हुई। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि आबकारी उपनिरीक्षक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें दो बार जमीन पर पटक कर मारा। पीड़ित व्यक्ति ने अपने चोट के निशान भी कैमरे पर दिखाए।
आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने कहा कि उन्होंने मारपीट नहीं की, बल्कि व्यक्ति को गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वह शराब दुकान के करीब अपना ठेला लगाया था।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है और उनका कहना है कि एक विभागीय अधिकारी को अपनी पद की गरिमा रखनी चाहिए।














