• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरकार की बदनीयती से 3 लाख महिलाएं बेरोजगार : कांग्रेस
Image

सरकार की बदनीयती से 3 लाख महिलाएं बेरोजगार : कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की लापरवाही से स्व–सहायता समूहों की 3 लाख से अधिक महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि पूरे प्रदेश में महिला समूहों को रेडी टू ईट का काम दिया जाएगा, लेकिन सरकार में आने के बाद वादा भूल गई। विपक्ष और महिलाओं के दबाव के बाद सरकार ने एक साल पहले 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की, लेकिन अब तक सिर्फ रायगढ़ के कुछ प्रोजेक्ट और दंतेवाड़ा के कुआंकोंडा ब्लॉक में ही काम दिया गया। बाकी जिलों की महिलाएं आज भी इंतजार में हैं।

शुक्ला ने कहा कि जब सरकार एक साल में 6 जिलों में काम नहीं दे पाई, तो पूरे प्रदेश में क्या देगी? उन्होंने आरोप लगाया कि गौठान और रीपा बंद होने से बस्तर में मिलेट और वनोपज के वैल्यू एडिशन का काम भी ठप हो गया, जिससे हजारों समूहों की लाखों महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरकार की बदनीयती से 3 लाख महिलाएं बेरोजगार : कांग्रेस - RaipurNow