Image

12 लाख की 56.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता की सबसे बड़ी सफलता

ग्रैंड विटारा कार से मिला गांजा, NDPS एक्ट में कार्रवाई — दोनों आरोपी जेल दाखिल

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 12 लाख रुपये मूल्य का 56.559 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि घटना 3 नवम्बर की शाम की है। आबकारी विभाग की टीम थाना लखनपुर क्षेत्र के पुहपुटरा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को ओवरटेक करने पर उसके चालक में घबराहट देखी गई। शक के आधार पर कार को रोका गया और पूछताछ करने पर ड्राइवर ने खुद बताया कि वाहन में गांजा रखा हुआ है।

जब कार की तलाशी ली गई तो टीम हक्की-बक्की रह गई — कार के हर हिस्से में गांजा के पैकेट छिपाए गए थे। कुल 54 पैकेट गांजा बरामद हुए जिनका वजन 56.559 किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग ₹12 लाख आँका गया।

आरोपियों की पहचान जगत राम राजवाड़े (नवापारा, थाना लखनपुर) और अरविंद राजवाड़े (भिट्ठीकला, थाना मणिपुर) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (C) के तहत मामला दर्ज कर 4 नवम्बर को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स, अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह सरगुजा उड़नदस्ता टीम की गांजा जब्ती की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पिछले वर्ष मुकेश राम यादव को 40 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था, जिसे अदालत ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹1 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, अंजू एक्का, एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 लाख की 56.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार - RaipurNow