• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गांव में शराब भट्टी खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, महिलाओं ने संभाली मोर्चा
Image

गांव में शराब भट्टी खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, महिलाओं ने संभाली मोर्चा

छपोरा-सक्ती मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सक्ती। ग्राम पंचायत बड़े रबेली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को छपोरा–सक्ती मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रस्तावित शासकीय शराब भट्टी उनके सामाजिक और पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ देगी।

पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन, अब भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले ही जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं और शराब भट्टी खोलने का विरोध दर्ज करा चुके हैं। बावजूद इसके अब तक निरस्तीकरण आदेश जारी नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

भट्टी नहीं खुलने देंगे— महिलाओं ने जताया विरोध
चक्काजाम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गांव में पहले से ही शराब से जुड़े कई सामाजिक नुकसान हो रहे हैं, ऐसे में नई भट्टी खुलने से हालात और बिगड़ेंगे।

आवागमन बाधित, पुलिस बल तैनात
चक्काजाम की वजह से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। मौके पर सक्ती पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। देर शाम तक बातचीत के जरिए स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी थे।

ग्रामीणों की एक मांग आदेश निरस्त करो
ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक प्रशासन शराब भट्टी खोलने का आदेश निरस्त नहीं करता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *