• Home
  • छत्तीसगढ़
  • 65 लाख रुपए के गबन का पर्दाफाश, पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार
Image

65 लाख रुपए के गबन का पर्दाफाश, पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से 65 लाख रुपए के षड्यंत्रपूर्वक गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सायबर टीम और बम्हनीडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू समेत उसके पिता लोचन प्रसाद साहू और भाई धीरज साहू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹50,000 नकद और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। तीनों के खिलाफ धारा 316(4), 316(5), 61(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस मामले में प्रार्थी गगन जयपुरिया ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नीरज कुमार साहू ने पेट्रोल पंप की रकम को जुआ-सट्टे में उड़ा दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी बम्हनीडीह ने बताया कि पुलिस सायबर टीम की मदद से आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की गई। आगे मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

65 लाख रुपए के गबन का पर्दाफाश, पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार - RaipurNow