• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
Image

राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

संजय रजक अम्बिकापुर | महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास (20 नवम्बर 2025) की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैदान में हो रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डोम और पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, वीआईपी और आमंत्रित अतिथियों के लिए पार्किंग, ग्रीन रूम, स्टॉल व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। एसपी श्री अग्रवाल ने पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग एवं मार्ग व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की और सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *