• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन
Image

राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

रायगढ़ | जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा जेल से रायगढ़ लाकर पुलिस ने घटनास्थल पर रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस अब आरोपी के तीन फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

जूटमिल थाना पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 जुलाई 2025 को राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का कुंडा तोड़कर भीतर रखे गहने और नकदी चोरी कर ली।

चोर घर से सोने की पुरानी चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमका, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल, सिक्के और ₹4 लाख नगद समेत लाखों रुपए का माल ले उड़े थे। मामले में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ओडिशा में भी की थी चोरी, वहीं से दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरोह ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पर वहां की पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वह वर्तमान में झारसुगुड़ा जिला जेल में निरुद्ध था। इसके बाद जूटमिल पुलिस ने माननीय जिला न्यायालय झारसुगुड़ा से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया।

घटनास्थल पर कराया गया रिक्रिएशन

पूछताछ के दौरान आरोपी कन्हैया पलासिया ने राधिका रेसिडेंसी में चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।

थाना जूटमिल की टीम अब चोरी में शामिल आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *