Image

राष्ट्रपति मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा आएंगी

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल, प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ

संजय रजक अम्बिकापुर। राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा के दौरे पर आ रही हैं। वे शहर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम ग्राउंड में उतरेगा, जहाँ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे पीजी कॉलेज मैदान पहुँचेंगी। पीजी कॉलेज मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक सरगुजा में रुकेंगी और जनजातीय समुदाय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

शुक्रवार को सरगुजा संभाग के कमिश्नर, आईजी और अन्य अधिकारियों ने हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

इस वर्ष का जनजातीय गौरव दिवस समारोह कई दृष्टियों से विशेष होने वाला है। कार्यक्रम में जनजातीय समूहों के विभिन्न जननायकों एवं उनके परिजनों का सम्मान प्रस्तावित है। साथ ही उत्तर क्षेत्रीय करम महोत्सव का समापन तथा शहीद वीर नारायण सिंह लोक महोत्सव के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता भी इसी दिन आयोजित की जाएगी।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा बैगा, गुनिया और हठजोड़ समुदाय के लिए डीबीटी योजना की शुरुआत भी मंच से की जाएगी। आने वाले समय में जनजातीय समुदाय से जुड़े और भी कार्यक्रम शामिल किए जाने की संभावना है।

राष्ट्रपति मुर्मू सरगुजा आने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर आए थे। उन्होंने पंडो और कोरवा समाज को गोद लेकर यहां विशेष पहचान दी थी। अब आदिवासी समाज से ही आने वाली राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर जनजातीय समाज में विशेष उत्साह है। अनुमान है कि 20 नवंबर को करीब एक लाख लोगों की भीड़ सरगुजा पहुँचेगी।

नरेन्द्र दुग्गा कमिश्नर सरगुजा संभाग राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ प्रारंभिक चरण में हैं। हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। आने वाले दिनों में व्यवस्थाएँ और भी विस्तृत रूप में तैयार की जाएंगी।

दीपक कुमार झा आईजी सरगुजा रेंज वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस बल की तैनाती, रूट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *