• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मैक कॉलेज के बी.एड–डी.एल.एड छात्रों का शैक्षिक भ्रमण
Image

मैक कॉलेज के बी.एड–डी.एल.एड छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई व्यवस्था देखे, 30 हजार बच्चों के भोजन निर्माण की प्रक्रिया समझी

रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर के शिक्षा विभाग द्वारा बी.एड. एवं डी.एल.एड. विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भिलाई सेक्टर-6 स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन का दौरा किया, जहां प्रतिदिन लगभग 30 हजार विद्यार्थियों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है।

यह भ्रमण चेयरमैन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल, सचिव सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जासमीन जोशी, उपप्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा और भ्रमण प्रभारी शिखा राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अक्षय पात्र की अत्याधुनिक रसोई व्यवस्था, स्वच्छ एवं तकनीकी प्रक्रिया, भोजन निर्माण की मशीनरी, गुणवत्ता मानकों और वितरण प्रणाली का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि संस्थान किस प्रकार बड़े पैमाने पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार कर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को संचालित करता है।

शिक्षकों ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को समाज सेवा, प्रबंधन कौशल और तकनीकी नवाचार की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने भी इसे अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

कार्यक्रम का समापन अक्षय पात्र में परोसे गए पौष्टिक भोजन के साथ हुआ, जिसका विद्यार्थियों ने आनंद लिया। यह भ्रमण शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रूचि सचान के मार्गदर्शन तथा सभी शिक्षकों–छात्रों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *