• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बाल दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्कूल फर्नीचर वितरण
Image

बाल दिवस पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्कूल फर्नीचर वितरण

रायगढ़ । बाल दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चितवाही पंचायत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूल फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय को आवश्यक फर्नीचर प्रदान किया गया, जिससे कुल 387 छात्र लाभान्वित हुए।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना था। फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बंशीधर चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष), यादलाल नायक (शाला अध्यक्ष), अरुण राय (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), सरोज बहेरा (भाजपा मंडल अध्यक्ष, रोडोपाली), गंगाराम पोर्ते (सरपंच, चितवाही), श्त पंडा (व्यवस्थापक) सीताराम सिदार एवं रमेश नायक (गणमान्य नागरिक), तथा मधुलता शर्मा (प्रधान प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, चितवाही) उपस्थित रहे।

स्थानीय शिक्षकों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहयोगात्मक गतिविधियाँ बच्चों के मनोबल को ऊँचा करती हैं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करती हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन अदाणी समूह तमनार से सतीष कटारिया, महाजेनको से चंद्रकांत बाले एवं अतुल तोसरे, तथा अदाणी समूह की भूमि विभाग एवं सीएसआर टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *