• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ब्राह्मण व कश्यप समाज आमने-सामने: प्रधान आरक्षक पर दर्ज FIR के विरोध में कश्यप समाज का एसपी ऑफिस घेराव
Image

ब्राह्मण व कश्यप समाज आमने-सामने: प्रधान आरक्षक पर दर्ज FIR के विरोध में कश्यप समाज का एसपी ऑफिस घेराव

संजय रजक अंबिकापुर। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी से कथित मारपीट मामले में प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप पर अपराध दर्ज होने के बाद रविवार को कश्यप समाज एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। समाज ने कार्रवाई को एकपक्षीय बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस ने जल्दबाज़ी में FIR दर्ज कर ली है।

कश्यप समाज के पूर्व अध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि आरक्षक संतोष कश्यप ड्यूटी से लौट रहे थे, उसी दौरान मारपीट की घटना हुई। लेकिन पुलिस ने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच किए बिना तुरंत अपराध दर्ज कर लिया। हम मांग करते हैं कि झूठी FIR को तत्काल समाप्त किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि न्याय नहीं मिला तो समाज आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

आरक्षक संतोष कश्यप की पत्नी ने भी प्रशासन से न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे पति निर्दोष हैं। बिना तथ्य जाने किए गए आरोपों से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि सही तरीके से जांच हो, ताकि सच सामने आ सके।

मामले पर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच चल रही है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं होगा।

दोनों समाजों के आमने-सामने आने से शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *