• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्य मार्ग पर पहुंचा दल से बिछड़ा हाथी, वाहनों की लंबी कतार—फसलों को भी कर रहा नुकसान
Image

मुख्य मार्ग पर पहुंचा दल से बिछड़ा हाथी, वाहनों की लंबी कतार—फसलों को भी कर रहा नुकसान

बलरामपुर। अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर देर रात एक दल से बिछड़ा हाथी पहुंच गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अचानक मुख्य मार्ग पर हाथी के आने से राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी पिछले कई महीनों से अपने दल से अलग होकर क्षेत्र में अकेला ही विचरण कर रहा है। इसी दौरान आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इसकी गतिविधि पर नजर रखे हुए है।

सूत्रों के अनुसार बिछड़ा हाथी वर्तमान में वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के आसपास डेरा जमाए हुए है और रात के समय आबादी व मुख्य मार्ग की ओर आ जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से उसके दल से मिलवाया जाए, ताकि ग्रामीणों और फसलों को हो रहे नुकसान पर रोक लग सके।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *