• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पिता संग बाइक से घर जा रही युवती की मौत, पावर हाउस NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा
Image

पिता संग बाइक से घर जा रही युवती की मौत, पावर हाउस NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा

भिलाई। पावर हाउस नेशनल हाइवे 53 पर सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिलाई पावर हाउस स्टेशन से अपनी बेटी को रिसीव करके घर लौट रहे पिता की बाइक को अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवर ब्रिज के नीचे टक्कर मार दी। हादसे में 28 वर्षीय साक्षी शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, साक्षी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से भिलाई पहुंची थी। स्टेशन से निकलकर वह अपने पिता के साथ बाइक में सवार होकर भिलाई-3 स्थित अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान ओवर ब्रिज के नीचे पीछे से आए ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता और बेटी सड़क पर गिर पड़े। साक्षी ट्रेलर के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

साक्षी शर्मा की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। वह राजनांदगांव में एबिस प्लांट में HR एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

छावनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिता संग बाइक से घर जा रही युवती की मौत, पावर हाउस NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा - RaipurNow