• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोर्ट के पीछे ठेले से 11 लीटर महुआ शराब जप्त, शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
Image

कोर्ट के पीछे ठेले से 11 लीटर महुआ शराब जप्त, शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

अंबिकापुर। शहर में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की मिल रही शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कोर्ट के पीछे लगे एक ठेले में महुआ शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान ठेले से 11 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, जहाँ राजन सिंह द्वारा अंडा ठेले के भीतर महुआ शराब रखकर लंबे समय से अवैध बिक्री की जा रही थी। मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग का कहना है कि शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग सख्ती से अभियान चला रहा है। शहर में कहीं भी अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *