• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा में सक्रिय हुआ हरियाणा का जमीन माफिया गैंग, कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा
Image

सरगुजा में सक्रिय हुआ हरियाणा का जमीन माफिया गैंग, कोतवाली पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा

अम्बिकापुर। सरगुजा में जमीन माफिया के लिए काम करने वाला हरियाणा का कुख्यात गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने इस गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह क्रांति प्रकाशपुर गांव में एक जमीन को जबरन खाली कराने पहुंचा था।

सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की हरकत देखकर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने गैंग के सदस्यों की कार पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख बदमाश कार से भागने लगे, लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मैनपाट मार्ग पर पीछा कर उन्हें धरदबोचा। पुलिस ने गिरोह की कार भी जब्त कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग सरगुजा के जमीन माफिया के लिए सुपारी लेकर जमीन खाली कराने का काम करता है। कुछ महीने पहले भी यह गिरोह गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद फिर से सक्रिय हो गया। बताया जा रहा है कि जेल में ही एक अन्य बदमाश से इनकी मुलाकात हुई, जिसके बाद यह गिरोह दोबारा अम्बिकापुर लौटा और जमीन कब्जे के काम में जुट गया।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि जमीन कारोबार में सक्रिय कुछ लोगों की राजनीतिक पृष्ठभूमि और प्रभाव के कारण यह गैंग क्षेत्र में फिर से सक्रिय होने की हिम्मत कर पाया है। इसी राजनीतिक संरक्षण के चलते गिरोह के सदस्यों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जमीन माफिया से इनके संबंधों की गहराई से जांच जारी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *