• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सीतापुर में विधानसभा स्तरीय मितानीन दिवस का आयोजन
Image

सीतापुर में विधानसभा स्तरीय मितानीन दिवस का आयोजन

सीतापुर। एम.एल.ए. एजुकेशन कोर परिसर में मंगलवार को विधानसभा स्तरीय मितानीन दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह पहला अवसर था जब सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीतापुर विधानसभा के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में मितानीन बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रामकुमार टोप्पो, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। तत्पश्चात सीतापुर विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी शिव पैकरा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

मितानीन व स्कूली बच्चियों ने मोहा मन : कार्यक्रम में मितानीन बहनों ने बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर आधारित प्रेरक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ-साथ नानचाकू कला का शानदार प्रदर्शन कर नारी शक्ति का परिचय दिया।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सभी मितानीन बहनों के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज की अग्रिम पंक्ति की योद्धा बताया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि हम सीतापुर विधानसभा के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सीतापुर क्षेत्र में विकास की धारा निरंतर आगे बढ़ेगी।

विधायक ने ये घोषणाएँ किया : विधानसभा के 163 गांवों में पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। तीनों ब्लॉकों में 30-30 लाख की लागत से मितानीन भवन का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु घोषणा : 10वीं में विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान: लैपटॉप, द्वितीय स्थान: टेबलेट,तृतीय स्थान: मोबाइल, 12वीं में प्रथम स्थान: बालक को बाइक, बालिका को स्कूटी, द्वितीय स्थान: लैपटॉप, तृतीय स्थान: टेबलेट

नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी : विधायक टोप्पो ने सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु एक नई एम्बुलेंस का शुभारंभ भी हरी झंडी दिखाकर किया। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश अंत में मितानीन बहनों के साथ मिलकर विधायक ने ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और कार्यक्रम का समापन किया।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *