• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई, संभागभर में डीज़ल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
Image

सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई, संभागभर में डीज़ल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

अम्बिकापुर। संभाग में डीज़ल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सायबर सेल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400 लीटर अवैध डीज़ल और एक स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कि डीज़ल चोरी करने वाला गिरोह सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने लगे और इस दौरान उनके वाहन ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर सभी चारों आरोपियों को दबोच लिया।

इस संयुक्त कार्रवाई में कोतवाली थाना और गांधीनगर थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से सरगुजा व संभाग के कई इलाकों में डीज़ल चोरी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *