• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीएम फूड राइस मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान आशंका
Image

बीएम फूड राइस मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान आशंका

अंबिकापुर। मणिपुर थाना क्षेत्र के भीट्टीकला जोगी बांध स्थित बीएम फूड राइस मिल में देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा–तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों ने आनन-फानन में मिल में रखे बारदाने को बाहर निकालकर सुरक्षित किया।

बीएम फूड राइस मिल में मुख्य रूप से अरवा और उष्ण चावल तैयार किया जाता है। आग से मशीनरी और तैयार माल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर टीम मामले की जांच में जुटी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *