• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिंदल कोल माइंस जनसुनवाई के विरोध में उबल रहा धौराभांठा; कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर जताया समर्थन
Image

जिंदल कोल माइंस जनसुनवाई के विरोध में उबल रहा धौराभांठा; कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर जताया समर्थन

रायगढ़। तमनार विकासखंड के धौराभांठा में जिंदल कोल माइंस की प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में 14 प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन से उनकी जमीन, जंगल, नदी-नाले और आजीविका पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा, इसलिए वे किसी भी कीमत पर जनसुनवाई नहीं होने देना चाहते।

ग्रामीणों के इस आंदोलन को समर्थन देने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग, लैलूंगा की विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, तथा कांग्रेस कार्यकर्ता धौराभांठा पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने धरना स्थल पर बैठकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनके मुद्दों को विधिवत सरकार व प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

नेताओं ने कहा कि जब तक प्रभावित ग्रामों की सहमति और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसी भी प्रकार की जनसुनवाई या खनन गतिविधि आगे नहीं बढ़नी चाहिए। उधर, ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अपने हक़ और पर्यावरण की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

ग्रामीणों का विरोध और कांग्रेस नेताओं का समर्थन मिल जाने के बाद धौराभांठा का आंदोलन अब और तेज़ होता दिख रहा है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *