• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जमीनों की गाइड लाइन के मामले में सरकार फिर जनता को धोखा दे रही – दीपक बैज
Image

जमीनों की गाइड लाइन के मामले में सरकार फिर जनता को धोखा दे रही – दीपक बैज

रायपुर। कल सरकार की तरफ़ से एक प्रेस नोट जारी किया गया तथा उसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस भी किया प्रचारित किया गया की सरकार ने गाइड लाइन की दरों में कमी कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हकीकत यह है कि न सरकार के द्वारा जारी प्रेस नोट में और न ही वित्त मंत्री के प्रेस कांफ्रेंस में दरों के कम करने की बात की गई है। सरकार ने गाइड लाइन की दर जो 10 से 800 प्रतिशत तक बढ़ाया है, उसमे कमी करने का कोई घोषणा नही किया है। केवल बहुमंजिली इमारतो, फ्लैटो के तल वाइस गड़ना में छूट दी गई है इससे केवल बिल्डरों का फायदा होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि किसानो के जमीनो का जो बेतहाशा रेट बढ़ाया है, उसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। खुले प्लॉट के जो रेट बढ़ाए गए है, उस पर कोई कमी नहीं की गई है। सरकार का नया फैसला राहत देने वाला नहीं है। आज भी घोषित की गई गाइडलाइन की दरें यथावत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने बिना प्रक्रिया का पालन किए बिना दावा आपत्ति मंगाये गाइड लाइन के रेट बढ़ाए थे, जो अवैध है। अब वह सिर्फ प्रक्रिया पालन करने जा रही। गाइडलाइन की दरों को बिना जिल मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव लिये और बिना दावा आपत्ति कराये अवैधानिक तरीके से लागू किया था, तथा बढ़ी दरों का अनुमोदन केन्द्रीय मूल्यांकन समिति से भी नहीं लिया था। वर्तमान आदेश में सरकार ने सिर्फ अपनी गलती को सुधारने का काम किया है। हमारी माँग है सरकार ने 20 नवंबर को जो बढ़ोतरी अवैध तरीक़े से की थी उसको वापस ले।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमीनों की गाइड लाइन के मामले में सरकार फिर जनता को धोखा दे रही - दीपक बैज - RaipurNow