• Home
  • खेल
  • विजय मर्चेंट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ अंडर-16 ने पांडेचेरी को एक पारी व 179 रन से हराया
Image

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ अंडर-16 ने पांडेचेरी को एक पारी व 179 रन से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्रॉफी 2025 का आयोजन 7 दिसंबर से किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने अपना तीसरा मुकाबला 18 से 20 दिसंबर के बीच मध्यप्रदेश के मुरैना में पांडेचेरी अंडर-16 टीम के खिलाफ खेला।

दूसरे दिन का खेल
छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 98.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 345 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य बैदवाल ने शानदार 95 रन की पारी खेली, जबकि चंद्रांश यादव ने 69 रन का योगदान दिया। तुश्या प्रजापति ने 42 रन और अर्शवीर सिंह भाटिया ने 38 रन बनाए।

पांडेचेरी की ओर से रघुल मनी ने 4 विकेट झटके, वहीं ऋतिक सीवा को 3 विकेट मिले।

जवाब में पांडेचेरी की टीम पहली पारी में 34.4 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पांडेचेरी की ओर से अभय सिंह ने 21 रन, टी.एस. संजय ने 17 रन और आर.एम. संजय ने 16 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। अरहम नाहर ने 3 विकेट लिए।

फॉलोऑन खेलने उतरी पांडेचेरी की टीम दूसरी पारी में भी संघर्ष करती नजर आई और 41 ओवर में 67 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पांडेचेरी की ओर से शिवशक्ति ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया ने 3 विकेट, जबकि अजान आलम और तुश्या प्रजापति ने 2-2 विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने यह मुकाबला एक पारी और 179 रन से जीत लिया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23…

ByByRaipurNow Feb 9, 2026

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल…

ByByRaipurNow Jan 29, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के…

ByByRaipurNow Jan 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *