• Home
  • छत्तीसगढ़
  • एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, दुकानें धू-धू कर जलीं
Image

एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, दुकानें धू-धू कर जलीं

कोरबा । कोरबा शहर के बीचोंबीच स्थित एसएस प्लाजा में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पद्मिनी ज्वैलर्स, बालाजी स्टील समेत कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आग लगते ही प्लाजा से धुएं का घना गुबार उठने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए, तो वहीं कुछ लोग आसपास की दुकानों को आग से बचाने की कोशिश करते नजर आए।
सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। प्लाजा के भीतर अब भी धुआं भरा हुआ है।
घटना की खबर फैलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को दूर हटाने का प्रयास किया, ताकि दमकल कर्मियों को काम करने में दिक्कत न हो। पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार है। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *