• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: सुकमा के गोगुंडा जंगल से नक्सलियों का भारी हथियार डम्प बरामद
Image

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: सुकमा के गोगुंडा जंगल से नक्सलियों का भारी हथियार डम्प बरामद

सुकमा। जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नवीन कैंप गोगुंडा क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमले की नीयत से इस डम्प को जंगलों में छुपाकर रखा था। जिला पुलिस बल सुकमा की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई से माओवादियों के मंसूबों को पूरी तरह विफल कर दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 5 जनवरी 2026 को एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ग्राम गोगुंडा के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सघन सर्चिंग के दौरान यह डम्प बरामद हुआ। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित अपने कैंप लौट आए।
बरामद सामग्री में शामिल
देशी कट्टा और राइफल के जिंदा राउंड
टेलिस्कोप (डे-विजन), गन पाउडर, जिलेटिन रॉड
इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर
नकली वर्दी, वॉकी-टॉकी बैटरी, वायरलेस एंटीना
नक्सली साहित्य और बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री
पुलिस का कहना है कि लगातार चल रहे एंटी नक्सल अभियानों से नक्सली संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि माओवादियों के पास हिंसा छोड़कर “पूना मार्गेम पुनर्वास योजना” के तहत मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *