• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा के बतौली में जीएसटी टीम का छापा,राहुल वर्कशॉप में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई
Image

सरगुजा के बतौली में जीएसटी टीम का छापा,राहुल वर्कशॉप में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर/बतौली। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्म पर छापा मारा है। राहुल मित्तल नामक फर्म (राहुल वर्कशॉप) में सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ से पहुंची जीएसटी टीम फर्म के दस्तावेजों, बिलिंग और लेन-देन की गहन जांच कर रही है। टीम को प्राथमिक जांच में कर चोरी और करोड़ों रुपए की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान वर्कशॉप से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जीएसटी अधिकारियों की टीम कई घंटों से मौके पर मौजूद है और जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है।
फिलहाल जीएसटी विभाग की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *