• Home
  • छत्तीसगढ़
  • युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, डायल 112 के चालक समेत 5 युवकों पर आरोप
Image

युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, डायल 112 के चालक समेत 5 युवकों पर आरोप

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार डायल 112 में पदस्थ चालक सहित पांच युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पीड़िता की शिकायत को जीरो में दर्ज करते हुए सिविल लाइन रामपुर थाना में एफआईआर कायम की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *