Image

होंडा का 2030 तक भारत में विस्तार का रोडमैप, रायपुर में नई सिटी और ZR-V पेश

कंपनी ने कहा- भारत दुनिया के तीन प्रमुख बाजारों में शामिल, 2028 से नए SUV मॉडल लाने की तैयारी

रायपुर । होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर 2030 तक का रोडमैप पेश किया है। कंपनी ने भारत को दुनिया के तीन प्रमुख प्राथमिक बाजारों में शामिल बताते हुए कहा कि देश उसके भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी रणनीति के तहत कंपनी लागत-कुशल वाहनों के साथ नए ग्लोबल और भारत-केंद्रित मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

कंपनी के मुताबिक 2028 से सब-4 मीटर SUV और मिड-साइज SUV सेगमेंट में नए वाहन पेश किए जाएंगे। वहीं वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में होंडा भारत में अपना पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) भी पेश करने की तैयारी में है। इस वाहन की रोड टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है।

इसी क्रम में मंगलवार को रायपुर में कंपनी ने हाल ही में लॉन्च की गई नई होंडा सिटी और ग्लोबल प्रीमियम हाइब्रिड SUV ऑल-न्यू होंडा ZR-V को पेश किया। कंपनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ उसके प्रमुख बाजारों में शामिल है और राज्य में होंडा सिटी, एलिवेट और अमेज जैसे मॉडलों को ग्राहकों से लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग एवं सेल्स कुणाल बहल ने कहा कि भारत में कंपनी के लिए विकास का महत्वपूर्ण दौर शुरू हो रहा है। कंपनी इस साल देश में छह नए वाहन पेश करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ होंडा के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और यहां ग्राहकों का ब्रांड पर लगातार भरोसा बना हुआ है।

नई होंडा सिटी में स्पोर्टी डिजाइन और ADAS

नई होंडा सिटी को नए स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक सुरक्षा तकनीक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360 डिग्री कैमरा और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कार में होंडा सेंसिंग ADAS तकनीक भी है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन और ऑटो हाई बीम जैसे फीचर शामिल हैं।

नई सिटी पेट्रोल और मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। हाइब्रिड e:HEV मॉडल 27.26 किमी प्रति लीटर तक की ईंधन दक्षता का दावा करता है।

रायपुर में 12.07 लाख से शुरू होगी नई सिटी

रायपुर में नई होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 12.07 लाख रुपये से शुरू होकर 21.43 लाख रुपये तक है। इसके अलग-अलग वेरिएंट में MT, CVT और e:HEV विकल्प उपलब्ध हैं। पर्ल एक्सटीरियर कलर के लिए अतिरिक्त कीमत लागू होगी।

47.99 लाख में ZR-V हाइब्रिड SUV

होंडा ने अपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV ऑल-न्यू ZR-V को भी रायपुर में पेश किया। इसमें 2.0 लीटर स्पोर्ट्स हाइब्रिड सिस्टम, ड्युअल मोटर हाइब्रिड सेटअप और e-CVT दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 184 PS का संयुक्त पावर आउटपुट और 315 Nm टॉर्क प्रदान करती है। इसकी दावा की गई ईंधन दक्षता 22.79 किमी प्रति लीटर है।

ZR-V में 18 इंच अलॉय व्हील, फुल LED लाइटिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्युअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 9 इंच टचस्क्रीन, 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और 12-स्पीकर बोस सराउंड साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें होंडा सेंसिंग ADAS के साथ 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर जैसे फीचर मिलते हैं।

रायपुर में ZR-V की एक्स-शोरूम कीमत 47.99 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल जापान से पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में भारत लाया जा रहा है और कंपनी के प्रीमियम हाइब्रिड SUV पोर्टफोलियो में फ्लैगशिप मॉडल है।

कंपनी ने दोनों मॉडलों के साथ वारंटी पैकेज भी दिया है। नई सिटी में 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी दी जा रही है, जिसे 7 साल तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ZR-V में भी 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी और हाइब्रिड सिस्टम व बैटरी के लिए अलग वारंटी प्रावधान हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

बी. एस. स्पंज की नई विशाल परियोजना, विकास के साथ हवा-पानी और पर्यावरण की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

औद्योगिक प्रगति के नाम पर कहीं रायगढ़ की सांसों का सौदा तो नहीं हो रहा? पहले से औद्योगिक…

ByByRaipurNow Aug 31, 2026

लोन सेटलमेंट कराने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, सिविल लाइन थाने में शिकायत रायपुर। राजधानी…

ByByRaipurNow Aug 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *