• Home
  • छत्तीसगढ़
  • उदयपुर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल सक्रिय
Image

उदयपुर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल सक्रिय

हाईवे पर ट्रेलर को रोका, केबिन से सूंड निकालकर खाने का सामान उठाया — गुमगा-मूड़गांव क्षेत्र का वीडियो वायरल

अंबिकापुर/उदयपुर। उदयपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों 11 सदस्यीय जंगली हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। शुक्रवार देर रात हाथियों के इस दल ने गुमगा–मूड़गांव मार्ग पर हाईवे से गुजर रहे एक ट्रेलर को रोक लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने सूंड से ट्रेलर के केबिन से खाने का सामान निकालता हुआ नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हाथियों का यह दल मूड़गांव–पंडोपारा क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। इलाके में हाथियों की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई जगह लोग रात में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से दूरी बनाए रखें, भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह से उकसाने की कोशिश न करें।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उदयपुर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों का दल सक्रिय - RaipurNow