• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित


रायपुर : अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपनी उत्थान परियोजना के अंतर्गत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के 41 शासकीय स्कूलों में चार हज़ार से अधिक स्कूल बैग बाँटे हैं। इस पहल के तहत अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम भाटापारा, रायखेड़ा, मोहरेंगा, मुरा, चिचोली, बरतोरी, खम्हारिया, ताराशिव, कोनारी, गैंतरा, तुलसी इत्यादि सहित कुल 16 गांवों के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस विशेष कार्यक्रम में 10 से 28 जुलाई तक 18 दिनों तक चले अभियान में कक्षा 1 से 12वीं तक के कुल 41 विद्यालयों के 4,393 विद्यार्थियों में स्कूल बैग वितरित किए गए। इसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

ग्राम भाटापारा से शुरू किए गए स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, ग्राम पंचायत रायखेड़ा के सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने उपस्थित छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किया। सभी 16 गांवों में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों सहित, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंच, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अदाणी पॉवर लिमिटेड के अधिकारीगण जिनमें सुरक्षा विभाग प्रमुख, सीनियर मैनेजर, फाइनेंस विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, टेक्नोकॉमरशीयल विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर हेड के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें टीम सीएसआर ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उन्हें विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल के अंतर्गत चार शासकीय नवीन प्राथमिक शालाएँ, सात शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ, एक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय, एक राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित 16 शासकीय प्राथमिक शालाएँ व 12 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत ताराशिव के शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच मनीष वर्मा ने कहा, अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। स्कूल बैग वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करती है।

ग्राम पंचायत रायखेड़ा के स्कूल में सरपंच दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, अदाणी फाउंडेशन केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए फाउंडेशन की यह पहल अनुकरणीय है।

ग्राम पंचायत मुरा के हाई स्कूल में छात्रों के समक्ष सरपंच कंचन गायकवाड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होता है।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं समर्पित प्रयासों की कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षा उन्मुख कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की फाउंडेशन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करता है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *