• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कांग्रेस के विरोध के बाद अंततः मुफ्त जांच के लिए मजबूर हुई, उसमें भी भेदभाव कर रही है सरकार
Image

कांग्रेस के विरोध के बाद अंततः मुफ्त जांच के लिए मजबूर हुई, उसमें भी भेदभाव कर रही है सरकार

मेकाहारा के साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी बेसिक जांच निःशुल्क होना चाहिए

रायपुर। कांग्रेस के विरोध के बाद मेकाहारा में सिटी स्कैन और एमआरआई के निःशुल्क जांच की घोषणा को अपर्याप्त बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि विगत 1 महिने से जांच और इलाज बंद रखने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री को सुध आयी है। अभी केवल घोषणा तक सिमित है, अभी तक निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू नहीं हुआ है। सभी बेसिक जांच एक्सरे, सोनोग्राफी, सिटी स्कैन, एमआरआई, खून पेशाब परीक्षण सहित सभी तरह की आवश्यक जांच केवल मेकाहारा ही नहीं प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और सरकारी अस्पतालो में निःशुल्क जांच होना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार के तुगलकी फरमान से ऐसा लगता है स्वास्थ्य विभाग के पास केवल एक ही मेडिकल कॉलेज है, क्या छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों से सभी मरीजों को निःशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा के लिए राजधानी रायपुर में ही आना पड़ेगा? यह सुविधा सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को, सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में संचालित सी टी स्कैन में भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सकती है, इससे मरीज को इलाज में सुविधा होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की कमीशनखोरी के कारण आयुष्मान कार्ड से जांच का पैकेज निजी लैब से महंगे है, तकनीकी के विकास से दरें कम हुई हैं फिर भी आयुष्मान कार्ड से अधिक पैसा काटा जा रहा है, जो सिटी स्कैन बाहर में दो हजार में हो जाते है उसके लिये 2500 से 2800 रू. आयुष्मान कार्ड से काटा जा रहा है, उसी तरह एमआरआई जांच जो 4000 से 5000 में हो जाता है, उसके लिये 6000 से 8000 पैकेज से काटा जा रहा है, जिसका सीधा नुकसान हितग्राहियों को हो रहा है, जांच पैकेज के रेट का निर्धारण फिर से किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। मरीज जांच, इलाज और दवा के अभाव में बेमौत मरने मजबूर हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस के विरोध के बाद अंततः मुफ्त जांच के लिए मजबूर हुई, उसमें भी भेदभाव कर रही है सरकार - RaipurNow